भागलपुर में सोमवार रात आए भयावह तूफान के बाद अब लोगों की नजरें आसमान पर टिकी हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, भागलपुर केंद्र के विज्ञानी अनुपम नाहर ने बताया कि क्षेत्र के आसपास चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है, जिससे मौसम तेजी से बदल सकता है। मंगलवार को भागलपुर के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बादलों का प्रभाव अधिक देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश तक समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर ऊपर उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ दक्षिण बिहार पर चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इसी कारण भागलपुर इस मौसमी तंत्र के सीधे प्रभाव में बना हुआ है।

मौसम विज्ञानियों ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *