भागलपुर; एक बार फिर से भागलपुर के अपराध चढ़कर बोलने लगा है. भागलपुर फिर चर्चे में आ गया है, अभी अभी भागलपुर इन्जेनरिंग कॉलेज से एक बड़ी खबर आ रही है .जीरोमाइल पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पास से 65 वर्षीय वृद्ध महिला का शव बरामद किया.

शव कैम्पस में मिलने से लोगों में सनसनी फैल गयी हैं, हालांकि पुलिस शव को पहचान के लिए आसपास के लोगों से संपर्क कर उसके संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रह है, लेकिन अभीतक महिला का पहचान नहीं हो सका हूं. थानेदार रंजन कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में यूको बैंक के पास 65 वर्षीय महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

शव देखने से लग रहा था कि मौत एक दो दिन पहले हुई होगी. कॉलेज के बंद रहने के कारण सूचना मिलने में विलंब हो गई, ज्ञात हो कि लगातार इधर दीवाली ओर छठ की छुटी चल रही थी, आज कॉलेज खुला ही, की मामलेक खुलासा हुआ.समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई है. इलाके में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *