नवगछिया : भागलपुर जिले की सेकेंड आर्टस टॉपर और नवगछिया की आर्टस टॉपर अर्पणा सिंह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है. अर्पणा की इस उपलब्धि पर उसके पता पिता काफी खुश हैं. अर्पणा के पिता आलोक रंजन सिंह नवगछिया व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता हैं तो मां शीशम देवी गृहणी हैं. मालूम हो कि एलीमेंटीव इंगलिश में अर्पणा ने डिसटिंगशन 82 फीसदी, हिंदी में 81 फीसदी और इतिहास में भी डिसटिंगशन 86 फीसदी अंक प्राप्त किया है.अर्पणा ने बताया कि सेल्फ स्टडी के कारण ही वह तीन विषयों में अच्छे अंक ला पायी है.

वह आगे राजनीति विज्ञान से स्नातक करना चाहती है और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में भी जोर शोर से जुटना चाहती है. अर्पणा के पिता अधिवक्ता आलोक रंजन सिंह ने कहा कि उनकी पुत्री ने बाल भारती से मैट्रिक तक की पढ़ाई की और इसके बाद वह सुंदरवती महिला कॉलेज से इंटर की पढ़ाई कर रही थी.

अर्पणा के दो भाईयों में से एक आशीष आलोक इंजिनियर हैं और दूसरा लड़का आशुतोष आलोक बनारस हिंदु विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई क र रहा है. आलोक रंजन सिंह ने कहा कि पुनाता प्रताप नगर में वे कटाव पीड़ित हो कर बेघर हो गये. इसके बाद वे राजेंद्र कॉलोनी में आकर रहने लगे. जिस तरह उन्होंने पुत्रों की पढ़ाई पर ध्यान दिया. उसी तरह पुत्री की पढ़ाई पर ध्यान देते हुए विषय और संकाय के साथ उसकी रूची के अनुसार उसे पढ़ाया.

इंटर साइंस में अंकित ने पांचवां स्थान लाकर ख़रीक का बढ़ाया मान

खरीक : खरीक प्रखंड के खरीक बाजार निवासी शंकर कुमार साह और रंजू देवी के पुत्र अंकित कुमार (रोल नंबर 18010177 ने इंटर साइंस में 381 नंबर लाकर भागलपुर जिला में पांचवां स्थान लाकर ख़रीक का मान बढाया है.अंकित ने मैट्रिक में भी टॉप टेन में स्थान पाकर ख़रीक और जिला का मान बढ़ाया.जेईई मेन में अंकित का सेलेक्शन हुआ.

अंकित ने बताया कि आईआईटी में एस्ट्रोनॉमिकल साइंटिस्ट बनकर इसरो में सेवा देना चाहता हूं. अंकित ने प्रारंभिक पढाई मध्य बिद्यालय ख़रीक बाज़ार से किया. टीएनबी कालेज का छात्र रहा अंकित के परिवार में दोहरे खुशखबरी से खुशी का माहौल है.अंकित के पिता और माँ एक दूसरे को मिठाइयां बाँट कर खुशियों का इजहार कर रहे हैं.

रिजल्ट में बेटियों की सफलता पर खुशी

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का पहल धरातल पर दिखाना शुरू हो गया है. बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ एवं नारी शशक्तिकरण का ही परिणाम है,माननीय नीतीश कुमार जी जब से सत्ता में आयें है तब से बिहार में बेटियों के प्रति उदार दिखें,उनके लिए अनेक योजनाएं लागू किया छात्रवृत्ति, पोशाक, साईकिल योजनाओं से खास कर लकड़ियों में शिक्षा के प्रति काफी जागरूकता आयीं.

वर्त्तमा में बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट इस चीज को साबित कर दिया है कि लकड़ियों अब लड़कों से कम नही हैं. वह किसी भी क्षेत्र में हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ सकती हैं. इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार सह सामाजिक कार्य कर्त्ता के अध्यक्षता में बिहार मीडियेट के टॉपर बेटियों कल्पना कुमारी, निघि सिन्हा, कुसुम कुमारी,जिला टॉपर सबौर की बुलबुल कुमारी को शुभकामनाएं एवं हौसला अफजाई किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जदयू के वरिष्ठ नेता किसान प्रकोष्ट सह जिलाध्यक्ष पारसनाथ साहू, विहिप के अभिनंदन मंडल,जदयू व्यवसायिक सामाजिक प्रकोष्ट अर्जुन साह, दयानंद सरस्वती(शिक्षक), अभिनेता अजेश साहू, निवास मंडल, अनिल मंडल,चंद्रकांत मंडल(शिक्षक),पूर्व पंचायत समिति सविता देवी,ब्यूटी भारती, राजन भारती,शशि कुमार ,अजय,पिंकी कुमारी,एंव राजा कुमार मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *