
Total Downloads: 165
भागलपुर : आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर चल रहे मरम्मती कार्यो का निरीक्षण करने किया । पुल निगम के विभागीय पदाधिकारी से बातचीत कर गुणवत्तापूर्ण मरम्मती कार्य गति से समयसीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। यह कार्य 18 महिना तक चलेगा जून 2019 में यह कार्य पूर्ण हो जाएग । मरम्मती कार्य के दौरान जनता के आवागमन में कोई परेशानी नही होगी । इसके लिए प्रशानिक स्तर पर पूरी तैयारी किया गया है।श्री सांसद ने कहा कि बिहार सरकार भागलपुर विक्रमशिला सेतु के एक समांनांतर विक्रमशिला सेतु निर्माण के लिए भी विभागीय स्तर पर कार्य प्रगति पर है। समांनांतर विक्रशिला सेतु निर्माण के हेतु डीपीआर बनाने के लिए टेंडर हो चूका है । इस लिए समांनांतर सेतु बनने के बाद क्षेत्र के लोगो के लिए ऐतिहासिक कार्य होगा ।साथ में युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष मो.कमरूजमा अंसारी,राजद नेता,नंदू यादव,विन्देश्वरी सिंह,राजेश मंडल,वाल्मीकि मंडल,मो.इरशाद फतेहपुरी,गुड्डू यादव,चेतन शर्मा आदि थे ।
