bhagalpur-station-high-voltage-drama-sister-in-law-catches-brother-in-law-with-woman

भागलपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-1 शुक्रवार दोपहर अचानक चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक युवती ने अपने जीजा को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि प्लेटफॉर्म पर ही जमकर मारपीट शुरू हो गई और यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार मिर्जाचौकी निवासी युवती ने अपने जीजा को बाजार में एक अन्य महिला के साथ घूमते देखा था। संदेह होने पर उसने दोनों का वीडियो बनाया और उनका पीछा करते हुए भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां दोनों को प्लेटफॉर्म पर बैठकर आइसक्रीम खाते देख युवती का गुस्सा फूट पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने पहले अपने जीजा और उसके साथ मौजूद महिला की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। करीब आधे घंटे तक प्लेटफॉर्म पर हंगामा चलता रहा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी और जवान दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर तीनों को अलग कराया और मामला शांत कराया। बाद में तीनों को जीआरपी थाना ले जाया गया, जहां पूछताछ के बाद उन्हें संबंधित स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह देकर छोड़ दिया गया।

इधर, स्टेशन पर हुई इस घटना के बीच यात्रियों को एक अन्य समस्या का भी सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बावजूद प्लेटफॉर्म पर पेयजल की व्यवस्था ठप रही, जिससे यात्रियों और डीएलएड परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से आरपीएफ बैरक में भी पानी की आपूर्ति बाधित है।

वहीं स्टेशन परिसर स्थित मार्चरी का एसी लंबे समय से खराब होने के कारण वहां रखे अज्ञात शवों से दुर्गंध फैल रही है। इस समस्या को लेकर रेलवे कोर्ट की मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....