इस्माईलपुर सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं से मिले जिला परिषद अध्यक्ष

भागलपुर। भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने शुक्रवार को इस्माईलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय, कार्य व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और दैनिक कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा।

जिला परिषद अध्यक्ष ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है।

बिपिन कुमार मंडल ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी के सहयोग पर भी बल दिया।

बैठक में आशा कार्यकर्ताओं की कार्य परिस्थितियों में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर पीएचसी प्रभारी राजेश कुमार, बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव, रवि कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *