आरक्षण को समाप्त करने की मंशा रखती है बीजेपी : सांसद
Total Downloads: 66
पहुंचे उजानी इफ्तार पार्टी में हुए शरीक
नवगछिया : भागलपुर के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित राजद की बैठक में कहा कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने की मंशा से सत्ता पर काबिज हुई है और इसके लिए भाजपा ने तैयारी भी शुरू कर दी है. श्री मंडल ने कहा कि प्रत्यक्ष रुप से भले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और सरकार भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन की है लेकिन असलियत यह है कि सरकार को आरएसएस में बैठे सामंती और मनुवादी मानसिकता वाले लोग चला रहे हैं. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि भाजपा को राज्यसभा में बहुमत प्राप्त नहीं है. यही कारण है कि वह आरक्षण को नहीं हटा पा रही है. अगर राज्यसभा में भाजपा को बहुमत होता तो वह बहुत पहले ही आरक्षण को समाप्त कर देती. सांसद ने कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा को हटाना बहुत ही जरूरी है. पटना के गांधी मैदान में भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का शंखनाद लालू जी के नेतृत्व में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दो मत नहीं कि भाजपा ने अपने 3 वर्षों के कार्यकाल में जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है.


