नवगछिया : युवा राष्ट्रीय जनता दल के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव ने राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव जी के आवास पर आज सीबीआई द्वारा छापेमारी किये जाने की घोर निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई केन्द्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा है. केन्द्र की भाजपा सरकार को डर अभी से सताने लगी है कि आगामी लोकसभा 2019 में अगर कोई हमें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी तो वह राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद हैं. लेकिन इस तरह की ओछी और घिनौनी केन्द्र सरकार के हरकतों से राजद डरने वाली नहीं है इसका मुकाबला राजद के एक एक सिपाही करने के लिए तैयार है.

श्री यादव ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी एवं अन्य भाजपा नेताओं से पूछा है कि वे किस नैतिकता के आधार पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव से ईस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उन्हें पहले अपने उन वरिष्ठ नेताओं के बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिये जिनके खिलाफ मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेश पर बाबरी मस्जिद मामले में न्यायालय द्वारा आरोप भी गठित कर दिया गया है.

File Photo

भाजपा के आरोपित एक वरीय नेता कल्याण सिंह जी तो अभी राज्यपाल के पद पर आसीन हैं, जिसके कारण उनके खिलाफ अभी आरोप गठित नहीं हुआ है. उ0 प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सहित उनके मंत्रीमंडल के कई सदस्य विभिन्न संग्यय अपराधों में आरोपित हैं. केन्द्र से लेकर भाजपा शासीत विभिन्न प्रदेशों में दर्जनों ऐसे लोग मंत्री बने हुए हैं जो विभिन्न मामलों में आरोपित हैं और उनके खिलाफ न्यायालयों में केश चल रहे हैं. सुशील मोदी जी को तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव से ईस्तीफा मांगने के पहले जरा अपने गिरेवान में झाँक कर देख लेना चाहिए. श्री यादव ने कहा कि सीबीआई द्वारा झूठी और मनग्रंथ केस दर्ज कर गरीबों की आवाज माननीय लालू प्रसाद जी को परेशान करना एक सोची समझी साजिश का परिणाम है.इतनी बड़ी व्यापम घोटाले के आरोपी मध्य प्रदेश के सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति केंद्र सरकार नरम क्यो ? भाजपा सांसद श्री कृति झा आजाद के सबूत के बाद भी केंद्रीय वित्तीय मंत्री श्री अरुण जेटली पर सीबीआई ने करवाई क्यो नही किया ? भाजपा सांसद श्री अनुराग ठाकुर पर बीसीसीआई घोटाले का आरोप लगा लेकिन आज तक करवाई क्यो नही हुई ? इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार राजद के ताकत से घबराई हुई है इसी लिए इस तरह की करवाई कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *