पटना : आज युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगते हुए कहा कि पटना में केंद्र सरकार के खिलाफ छात्र राजद द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे प्रदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थर और बोतल फेंक कर हमला करना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

इतना ही नही बल्कि राजद कार्यकर्ताओ को दौरा दौरा कर लाठी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर घायल कर देना निंदनीय है इस तरह के हमले का लोकतंत्र में कोई स्थान नही है इस घटना की घोर निंदा करता हूँ इस देश में लोकतान्त्रिक तरीके से अपनी बातों और आक्रोश को उजागर करना लोकतांत्रिक अधिकार है। भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है ।भाजपा के नेता और कार्यकर्त्ता पूरी तरह बौखलाहट में आकर अब गुंडई पर उतर गई है ।
प्रदेश प्रवक्ता श्री यादव ने कहा कि इस तरह की घटना का अंजाम भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के इशारे पर भाजपा के गुंडा कार्यकर्त्ता ने दिया है । पुलिस प्रशासन भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी सहित हमलावर भाजपा कार्यकर्ताओ पर कठोर करवाई करे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *