नवगछिया  : उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर ख़लीफाबाद, छोटीकासी के तेनुवा गांव के सुदर्शन प्रसाद विश्वकर्मा साइकिल से भ्रष्टाचार के विरोध में पूरे देश का भ्रमण करने निकले हैं. वह अब तक बिहार के 4 जिलों का भ्रमण कर चुके हैं भागलपुर जाने के क्रम में वह नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हरी ॐ ढाबा पर रूके.

यहां पर तेतरी निवासी भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो एवं तेतरी ग्राम वासियों के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संजीव कुमार सिंह द्वारा अनुदान राशि प्रदान की गई. सुदर्शन प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक वह 70000 किलोमीटर की दूरी साइकिल से चलकर भागलपुर पहुंचे हैं.

उन्होंने इस रथयात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश के छोटीकाशी तेनुआ माफी ग्राम होते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिव दमन, दादर नगर, हवेली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, केरला, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, पांडिचेरी के सभी जिला का भ्रमण पूरा करते हुए बिहार के पांचवें जिले भागलपुर के नवगछिया स्थित हरिओम ढाबा पहुंचे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *