खगडिया:अंजनी कश्यप, 9 जूलाई को कोसी महाविद्यालय खगडिया के मैदान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियों युद्ध स्तर से चल रहा है। 8 एवं 9 जूलाई को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर कलाकारों एवं श्रोताओं में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। लगभग दो दर्जन से अधिक कलाकार भाग लेंगे। गायन कलाकार माधव ने बताया कि विशिष्ट संगीतकार में कलाकार शंकर मिश्र नाहर, बलभद्र झा, मो इलइल्लाह खां उपस्थित रहेंगे। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन पर्व पर श्रोतागण विशिष्ट संगीतकार की आवाज सुनकर गद गद हो जाएंगे।

वहीं बलवीर,राजीव,पवन,राजाराम, सुदर्शन,अस्मिता सिन्हा,मोनी कुमारी,,मीनु कुमारी ,जय श्री कुमारी, रमेश, जिग्नु, किशोर, मंजय ,नंदन, प्रीतम, राजु, विजय आदि अपने अपने भक्ति संगीत से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देगें। अधिकांशतः कलाकार आकाशवाणी भागलपुर से जुड़े हुए हैं।

लगातार दो दिनों तक भागलपुर शहर में भक्ति की गंगा बहेगी। वहीं वक्ताओ की भीड़ लम्बी कतार हैं। इन दोनों परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के शिष्य गण अपने घरों में तैयारियों शुरू कर दी है। ताकि गुरु पूजन के दिन अच्छी तरह से पूजा पाठ कर सकें। गुरु एवं शिष्य के लिए गुरु पूर्णिमा महापर्व हैं। दो जूलाई की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। सभी कार्यक्रम की रुप रेखा एवं समय निर्धारित किया जाएगा। लगातार 8 एवं 9 जूलाई को कोसी महाविद्यालय के मैदान में भक्ति की गंगा बहेगी। भक्तजनों की सेवा करने हेतु सैकड़ों की संख्या में श्री शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया के सेवा दल तैनात रहेगें। ( मुकेश कुमार मिश्र)

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *