नवगछिया। भवानीपुर चौक के पास रविवार को ओवरटेक के दौरान दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में कुर्सेला बस्ती निवासी निरंजन शाह और महेशकूट निवासी बबलू दास गंभीर रूप से घायल हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 4
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद सड़क पर गिरे निरंजन शाह के पैर पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चढ़ गई, जिससे उनका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बबलू दास के सिर में गंभीर चोट लगी है।
दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
