
नवगछिया: भवानीपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली मंदिर परिसर में माँ काली युवा जागरण समिति भवानीपुर के द्वारा 30/10/2016 को दीपावली के रात्रि 8:00 बजे देवी आगमन भजन कीर्तन समारोह प्रसिद्ध गायक दीपक मिश्रा और गायिका संध्या मिश्रा के द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। जिसका उदधाटन संयुक्त रूप से गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल करेंगे । इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष विश्वास झा, सचिव रितेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ईशु, सोनू कुमार झा मौके पर मौजूद रहेंगे

