नारायणपुर: प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी किसान एवं पशुपालक शंभू यादव को तीन वर्ष बाद बड़ी राहत मिली है। उनकी चोरी हुई घोड़ी को पुलिस ने बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, शंभू यादव की घोड़ी तीन वर्ष पूर्व बोरनाहा बहियार से चोरी हो गई थी। लंबे समय से इसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की गई घोड़ी मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के तुनियाही गांव में रखी गई है।

सूचना के आधार पर भवानीपुर थाना के अवर निरीक्षक जयनारायण पाठक के नेतृत्व में मधेपुरा सदर थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घोड़ी को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद घोड़ी और उसके बछड़े को उनके वास्तविक मालिक शंभू यादव के सुपुर्द कर दिया। अपनी खोई हुई घोड़ी वापस मिलने पर शंभू यादव ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

वहीं, पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....