नवगछिया : पिछले दिनों प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक नवीन यादव के साथ ग्रामीण दयानंद यादव द्वारा मारपीट करने एवं विद्यालय में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाने को लेकर आज भवानीपुर स्थित काली मंदिर के प्रांगण में पंचायत के पूर्व मुखिया योगेंद्र यादव की अध्यक्षता में शिक्षक प्रतिनिधियों एवं भवानीपुर के ग्रामीणों एवं अभिभावकों के बीच एक बैठक आयोजित की गई.

जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात रखी. बैठक में दोनों पक्षों के लोगों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. बैठक में कई बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए. इस दौरान मारपीट के आरोपी ग्रामीण दयानंद यादव के द्वारा माफी मांग लिए जाने एवं भविष्य में शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार एवं ऐसी गलती नहीं करने की बात कही गई.

इसके अलावा दोनों पक्षों के द्वारा किए गए मुकदमे को वापस लेने की बात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रुप से प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपसचिव योगेश कुमार, शिक्षक नवीन यादव, अधिवक्ता नंदलाल यादव, अधिवक्ता जय प्रकाश यादव, शिक्षक गजेंद्र यादव, अशोक यादव, बलराम रजक के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *