नवगछिया बस स्टैंड के नजदीक स्थित सत्यम होटल में रविवार की सुबह चार बजे शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि होटल के नीचे स्थित तीन दुकानों को भी अपनी चपेट में लिया। इस घटना में बंटी किराना दुकान का फ्रिज, इन्वर्टर सहित सारा सामान और नकदी जल गया। वहीं पास स्थित विनोद सैलून भी जल गया। इसमें रखी कुर्सी, मशीन, क्रीम आदि भी जल गए।

होटल के नीचे स्थित पंकज जेसीबी पार्ट्स की दुकान भी जल गयी। दुकान में रखी मशीन, पार्ट्स, मोबिल के डब्बे पाइप सहित अन्य सामान भी नष्ट हो गया। दुकानदारों ने बताया कि सुबह आग लगने की जानकारी किसी को नहीं मिली।

जब आग यूको बैंक की ओर बढ़ने लगी तो बैंक का अलार्म बजने लगा। इसके बाद लोगों की नींद खुली। बाद में दमकल भी मंगाया आया। दुकानदारों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दुकानदारों ने कहा कि आग लगने से हमलोग सड़क पर आ गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *