नवगछिया : नवगछिया के गोपाल गोशाला में सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित श्रीमत भागवत कथा का श्रवन करने राज्य स्वास्थ मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी चौबे नवगछिया पहुचे. भागवत कथा के दौरान श्री चौबे ने कथा वाचक बाल व्यास स्वामी श्रीकांत जी महाराज का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर उन्होंने अपने जन्मभूमि भागलपुर के तमाम नागरिकों की और से कथावाचक का अभिनंदन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बाल व्यास जी महाराज भागवत कथा के विद्वान हैं और ये मनुष्य को लगने वाला सबसे बड़ा भय मृत्यु से अपना कथा वाचन कर मनुष्य को भयमुक्त कराते हैं. हमारे देश भारत माता की संस्कृति गौ गीता गंगा गायत्री है.

जहाँ नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है. इस दौरान उन्होंने अपने धर्म संस्कार को आने वाली पीढ़ियों को देने की बात कही. व्यक्तव्य के दौरान उन्होंने 16 जून 2013 में केदारनाथ में आयी आपदा में अपने पूरे परिवार की फस जाने के बाद वहां से सकुशल निकलने के घटनाक्रम को बताते हुए उन्होंने भगवान के अशीम कृपा को दर्शाया इस दौरान केदारनाथ की घटना का चित्रण करने के दौरान उनकी आँखें भर आईं. वहीं इस दौरान कथा वाचक बाल व्यास श्रीकांत जी महाराज ने कहा कि नवगछिया के तेतरी में प्रत्येक रविवार को मवेशी हाट लगता है इस हाट में देशी गाय की खरीद बिक्री होती है. तेतरी हाट से देसी गाय की खरीद कर बंगाल भेजी जाती है.

उन्होंने नवगछिया के तेतरी में मवेशी हाट में देशी गाय की खरीद बिक्री कराए जाने की बात स्वास्थ मंत्री से कही. नवगछिया खादी भंडार के पास भी मंत्री श्री चौबे का भाजपा कार्यकर्ताओं में भव्य स्वागत किया. इस मौके और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र, पवन कुमार सर्राफ, राम रुंगटा, संजीत कुमार, महंत नवल किशोर दास, भाजपा नेत्री पुनम चौरसिया, मनोज कुमार पांडेय, अवनीश कुमार, विजेंद्र शर्मा, सत्येंद्र नारायण चौधरी, विजय चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा समेत कई भाजपाई मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *