नवगछिया : गोपाल गोशाला नवगछिया की 100 वीं वर्षगांठ पर 29 अक्टूबर से चार नवंबर तक श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन बाल व्यास श्रीकांत जी शर्मा के श्री मुख से होने जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक श्री गोपाल गोशाला के परिसर में कथा होगी।

कथा के पहले दिन रविवार को सुबह नौ बजे से कलश शोभा यात्रा गाजे-बाजे एवं घोड़ों के साथ नगर भ्रमण करेगी। कथा में प्रतिदिन अलग-अलग उत्सव एवं झांकियों का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य रूप से वामन अवतार श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्री राम अवतार, श्री कृष्ण लीला, रुक्मणि विवाह, सुदामा चरित आदि का आयोजन होगा। चार नवंबर के दिन हवन और कथा के साथ इसकी पूर्णाहुति होगी। कथा के मुख्य यजमान सत्यनारायण जायसवाल हैं। प्रतिदिन शाम सात बजे से वृंदावन से आई टीम रासलीला का आयोजन करेगी। साथ ही प्रतिदिन मेला भी लगेगा, जिसमें तारामाची, ब्रेक डांस, झूला, मिक्की माउस जैसे झूलों के साथ मीना बाजार तक का लुफ्त नगरवासी उठाएंगे।

गो पूजन के साथ शताब्दी समारोह शुरू

शनिवार को गोशाला में गो पूजन के बाद गौशाला का शताब्दी समारोह शुरू हो गया। पंडित नंदलाल तिवारी और सुरेंद्र झा के पवित्र मंत्रों के बीच गो माता का पूजन हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *