Nitish-Kumar2

भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए बिहार सरकार ने अब भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का फैसला ले लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

प्रस्ताव में लिखा है कि राष्ट्र की सर्वाधिक जनसंख्या द्वारा बोली और समझे जाने वाली हिंदी की एक प्रमुख (बोली) उपभाषा भोजपुरी एक विशाल भू-भाग में प्राचीन भारत से बोली जाती है. भोजपुरी नेपाल की दक्षिणी सीमा से लेकर झारखंड के छोटानागपुर और यूपी के वाराणसी, मिर्जापुर, फैजाबाद, जौनपुर, बलिया और बस्ती आदि क्षेत्रों से बिहार के भोजपुर, बक्सर, सारण, सीवान, बेतिया और मोतिहारी आदि जिलों तक बोली जाती है. जनमानस की भावना के सम्मान में भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाए.

भोजपुरी भाषा का इतिहास 7वीं सदी की मानी जाती है. गुरु गोरखनाथ ने 1100 साल पहले गोरख बानी लिखा था. जिसे संत कबीर दाल 1297 का जन्मदिवस भोजपुरी दिवस के रूप में भारत में मनाया गया और विश्व भोजपुरी दिवस के रूप में मनाया जाता है. वैसे तो भोजपुरी की शुरुआत भोजपुर से हुई. भोजपुर के रहने वालों की भाषा भोजपुरी कहलाने लगी. लेकिन इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि अधिकतर लोगों को शायद ही पता होगा कि आखिर जिस भाषा को वो बोल रहे हैं उसकी उत्पत्ति कहां से हुई है?

भोजपुरी भाषा का नामकरण बिहार के आरा के शाहाबाद जिले स्थित भोजपुर नामक गांव पर हुआ है. पूर्ववर्ती आरा जिले के बक्सर सबडिविजन का अलग जिला है, वहां भोजपुर नाम का एक बड़ा परगना है. यहां नवका भोजपुरा और पुरनका भोजपुरा दो गांव है. मान्यता है कि मध्य काल में इसे मध्य प्रदेश के उज्जैन से आए भोजवंशी परमार रजाओं ने बसाया था. उन्होंने अपनी इस राजधानी को अपने पूर्वज राजा भोज के नाम पर भोजपुर रखा था. इस वजह से भी इसे भोजपुरी बुलाये जाना लगा.

अगर आंकड़ों की बात करें तो विश्व में 22 करोड़ से अधिक लोगों की जुबान पर भोजपुरी भाषा है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जहां हमारे देश में भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं है वहीं दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां की राष्ट्रीय भाषा भोजपुरी है. मॉरीशस हिंद महासागर और मेडागास्कर के पूर्व में स्थित है। लेकिन इस देश की राष्ट्रीय भाषा भोजपुरी है. 14 जून 2011 को मॉरीशस की संसद में भोजपुरी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया जा चुका है.

भोजपुरी भी अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरहों से बोली जाती है. कहीं आदर्श भोजपुरी है तो कुछ जगहों पर पश्चिमी भोजपुरी. वहीं कुछ जगहों पर मधेसी और थारू भोजपुरी भी बोली जाती है. आदर्श भोजपुरी बोलने में बिहार और यूपी के कुछ जिले हैं तो पश्चिमी भोजपुरी यूपी के जौनपुर, आजमगढ़, बनारस, गाजीपुर और मिर्जापुर में बोली जाती है. मधेसी भोजपुरी तिरहुत की मैथिली और गोरखपुर की भोजपुरी के बीच वाले स्थानों पर बोली जाती है. थारु भोजपुरी नेपाल के तराई में रहने वाले बोलते हैं. यहां मैथिली, नेपाली और भोजपुरी तीनों भाषाएं बोली जाती है, जबकि वहां की भाषा पूर्वी हिंदी अवधी है.

सुरिनाम दक्षिण अमरीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक देश है. इस देश में भी भोजपुरी बोलने वालों की कोई कमी नहीं है. दक्षिणी अमरीका का एक देश है गुयाना, इस देश के 43.5% लोग भारतीय मूल के और इन 43.5% लोगों में से 30% लोग हिन्दू धर्म को मानते हैं. गुयाना में भोजपुरी बोले जाने के पीछे सबसे बड़ा कारण यहां के भारतीय मूल के निवासी हैं. टोबैगो गणराज्य कैरिबियाई देश है लेकिन यहां भी भोजपुरी बोलने वालों की कमी नहीं है. फिजी एक द्वीपीय देश है, लेकिन यहां अधिकारिक भाषाओं की लिस्ट में भोजपुरी भी शामिल है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu