📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
नवगछिया : ग्रीष्मावकाश के बाद जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालय आज बुधवार से खुल गए हैं मगर योग दिवस को लेकर विद्यालय गुरुवार से चलेंगे . विभागीय निदेश के आलोक में अब सोमवार से शनिवार तक पूर्वाहन 9:00 बजे से अपराहन 3:30 बजे तक विद्यालय संचालित होगा.
वरीय प्रखंड साधनसेवी रंगरा चौक मुकेश मंडल ने बताया कि विद्यालयों को पुस्तकें प्राप्त नहीं हो पाई है. परंतु ग्रीष्मावकाश में सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय व्यवस्था सुधार हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए हैं. जिनमें कमजोर बच्चों की पहचान एवं समूहीकरण कर पठन-पाठन करना, सभी विद्यालयों में शिक्षक प्रोफाइल फोटो सहित सूचनापट्ट पर लगाना,
जहां विद्यालय शिक्षा समिति के कार्यकाल पूरे हो चुके हैं वहां नए सिरे से समिति का गठन करना, सभी विद्यालयों में बाल संसद एवं मीना मंच को क्रियाशील करना, मासिक मूल्यांकन आयोजित करना तालिका बद्ध कक्षाएं संचालित हो यह सुनिश्चित करना है. वेतन इंतजार कर रहे शिक्षकों के संबंध में श्री मंडल ने बताया कि नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु आवंटन प्राप्त हो चुका है 1 से 2 दिनों में राशि खाते में चली जाएगी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

