थाना क्षेत्र के चकफातमा गांव के रहने वाले दीपक यादव पर बुधवार को पुरानी रंजिश में अपराधियों ने अंधाधुंघ गोलियां चलाई। गोलीबारी में युवक को दोनों हाथ व पैर में एक-एक गोली लगी है। गंभीर स्थिति में मायागंज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शाम साढ़े छह बजे दीपक बाइक से घर जा रहा था कि मकससपुर रेलवे समपार के समीप अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। वह भागने की कोशिश करने लगा तो अपराधियों ने उस पर गोलियों की बरसात कर दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए दीपक एक घंटे तक छटपटाता रहा, लेकिन अपराधियों की डर से कोई भी उसे देखने तक नहीं आया। घटनास्थल से दीपक के घर की दूरी एक किलोमीटर है। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर गए।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि गोलीबारी में कोइली गांव के कुख्यात अपराधी सतेन्द्र यादव व उसका भाई लड्डू यादव का नाम सामने आ रहा है। घायल दीपक अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *