रंगरा: रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पावर ग्रीड के समीप एनएच 31 पर भागलपुर से पूर्णिया जा रही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बी आर 38 e1611 नंबर की बस पलट गयी. जिससे 25 लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस भागलपुर से पुर्णीया जा रही थी. बस पर लगभग 100 लोग सवार थे जिसमें नवगछिया, मुरली, मदरौनी, रंगरा चौक आदि लोकल सवारी भी मौजूद थे ।बस पर सवार यात्री बबलू और शबनम ने बताया कि हमलोग तेतरी जीरो माइल चौक से पूर्णिया जाने के लिए बस पर सवार हुए थे. बस नवगछिया जैसे ही खुली की बस के ड्राइवर ने अनियंत्रित गति से गाड़ी चलाने लगे. मुरली चौक के बाद नवगछिया की ओर से पूर्णिया की ओर जा रही एक ट्रक को बस चालक ने ओवरटेक करने लगा. ओवरटेक करने के दौरान ही बस अनियंत्रित हो गई और पावर ग्रिड के पास गड्ढे में पलट गई. मिली जानकारी अनुसार बस पर सवार सौ लोगों में 25 लोगों जख्मी हो गए शेष यात्रियों को मामूली चोटें आयी. घटना की सूचना मिलते हैं रंगरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल लोगों को बस से निकालकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. मामूली रुप से जख्मी लोगों को पूर्णिया जा रहे अन्य बसों पर चढ़ा कर उनके गंतव्य तक भेज दिया गया. गंभीर रुप से जख्मी लोगों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय जो कुछ लोग मामूली रुप से घायल हुए थे बस से उतरकर किसी तरह अपने घर तक गए. इस बावत अनियंत्रित गति से गाड़ी चलाने के एवज में बस के चालक के विरुद्ध रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी.


