A young Girl showing her Voter ID Card, at a polling booth, during the 2nd phase of Assam Assembly Election, at Maidamgaon, Bakarapara, Basistha, in Kamrup district on April 11, 2016.

बिहार में तीन चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। 10 नवंबर को पता चल जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बन रही है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली में बताया कि पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर, दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने कोरोना के  कारण इलेक्शन में कई बदलाव किए हैं। वोटिंग की टाइमिंग भी बढ़ाई गई है। कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए मतदान केंद्र पर विशेष सुविधा रहेगी।

पहले चरण में 28 अक्टूबर को इन सीटों पर होगा मतदान

बिहार चुनाव के पहले चरण में इन 71 सीटों- कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया (एससी), बांका, कटोरिया (एसटी), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़, लखीसराय, शेखपुरा, बारबीघा, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बराहरा, आरा, अगियांव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, दुमरांव, रायपुर (एससी), मोहनिया (एससी), भाबुआ, चैनपुर, चेनारी (एससी), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, देहरी, कराकट, अरवल, कुर्था, जेहानाबाद, घोसी, मखदूमपुर (एससी), गोह, ओबरा, नबी नगर, कुटुम्बा (एससी), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोध गया (एससी), गया टाउन, टीकरी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, राजौली (एससी), हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वरसालीगंज, सिकंदरा (एससी), जमुई, झाझा, चकाई में वोट डाले जाएंगे।

दूसरे चरण में 3 नवम्बर यहां होगा मतदान

बिहार चुनाव के दूसरे में इन 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। नौतन, चनपटिया, बेतिया, हरसिद्धि (एससी), गोविंदगंज , केसरिया कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, श्योहर, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंद, मधुबनी, राजनगर (एससी), झंझारपुर, फूलपरास, कुशेश्वर अस्थान (एससी), गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, मीनापुर, कांति, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचाइकोट, भोरे (एससी), हथुआ, सीवान, ज़िरादेई, दरौली (एससी), रघुनाथपुर, दरौंदा, बरहरिया, गोरियाकोठी, महराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मरहौरा, छपरा, गरखा (एससी), अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, राजा पाकर (एससी), राघोपुर, महनार, उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसेरा (एससी), हसनपुर, चेरिया-बरियारपुर, बछवारा, तेघरा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी (एससी), अलौली (एससी), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (एससी), भागलपुर, नाथनगर, अस्थावन, बिहारशरीफ, राजगीर (एससी), इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी) पर 03 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

तीसरे चरण में 07 नवंबर को इन सीटों पर होगा मतदान

बिहार चुनाव के अंतिम चरण में 15 जिलों की इन 78 विधानसभा सीटों- वाल्मीकि नगर, रामनगर (SC), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, रीगा, बथनाहा (SC), परिहार, सुरसंद, बाजपट्टी, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, लौकहा, निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (SC), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (SC),फोर्बिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, आमौर, बैसी, कस्बा, बनमनखी (एससी), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (ST), बरारी, कोरहा (SC), आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (SC), मधेपुरा, सोनबरसा (SC), सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, दरभंगा, हयाघाट, बहादुरपुर, क्योटी, जले, गायघाट, औराई, बोचहां (SC), सकरा (SC), कुरहनी, मुजफ्फरपुर, महुआ, पतेपुर (SC), कल्याणपुर (SC), वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा, सरायरंजन पर 07 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनके लिए 33 हजार 800 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *