भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने नवगछिया में कई कार्यक्रमों में की शिरकत
Total Downloads: 87
नवगछिया : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह ने नवगछिया में अपने विभिन्न कार्यक्रमों में कहां की एक बार फिर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश और दुनिया को हंसने का मौका दे दिया है. पिछली बार इंटर आर्ट्स टॉपर रूबी राय और इस बार गणेश राम के प्रकरण से बिहार की छवि पूरे देश में गिरी है. लोग बिहारियों पर हंस रहे हैं. राज्य सरकार को बिहारियों का इस तरह से मजाक बनाने का कोई अधिकार नहीं है. लगातार टॉपर घोटाले सामने आ रहे हैं, SSC परीक्षा का फर्जीवाड़ा भी सबके सामने है. ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी गरीब कल्याण वर्ष कार्यक्रम को गति देने के लिए नवगछिया पहुची भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेशध्यक्ष अनामिका सिंह प्रदेशध्यक्ष ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत जमुनिया में बृक्षारोपण से किया. उसके बाद पकड़ा दोनिया टोला में सफाई अभियान के बाद तेतरी दुर्गामंदिर में सभा को सम्बोधित किया. अपने सम्बोधन में अनामीका सिंह ने कहा महिलाए तभी ताकतबर होगी, जब वैचारिक रूप से समाज में पुरुषों के बराबर महिलाओं को हक मिलेगा. बिहार धरती वह धरती है जहाँ कर्मठता एवं क्षमता दोनो है. बिहार के मेहनत से पूरा देश महक रहा है. लेकिन बिहार गरीब है क्यों बिहार के बच्चे बाहर पढ़ने जाते है क्या बिहार के बच्चे बिहार में नही पढ़ सकते देश मे बिहारी का मजाक क्यो ? आज देश के प्रधानमंत्री को गाँव गरीब किसान नौजवान की चिंता हैं. महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, सुरक्षा सुकन्या, समृद्धि बच्ची की शादी, जननी सुरक्षा गर्भवती महिला परिवार का बोझ ना हो कर्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इस अवसर पर सभा में धन्यवाद भाषण महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जिलापरिषद नंदनी सरकार ने किया. इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, मीडिया प्रभारी बिजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष कुमकुम देवी, शबाना आजमी, गीता देवी द्रोपदी जी, भाजपा नेत्री पूनम चौरसिया, संजीव कुमार, राजकिशोर सिंह, बशिष्ठ सिंह, पप्पू सिंह, धीरज, बिक्रम, शुभाशीष, मितेश, रंजन, मनोज आदि अन्य भी थे.

