नवगछिया: बिहपुर थाना पुलिस ने तीन वर्ष पुराने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 533

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहपुर प्रखंड के बभनगामा निवासी निगम कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

बिहपुर थाना पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....