नवगछिया : बार्डर फेम जेपी दत्ता की फिल्म पलटन को लेकर नवगछिया के युवक काफी उत्साहित हैं. मालूम हो कि बिहपुर के जयरामपुर निवासी सिने अभिनेता गुरमीत की फिल्म पलटन का आज अखिल भारतीय प्रदर्शन होगा. इस फिल्म में गुरमीत की अपोजिट एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हैं. इस फिल्म में सोनू सूद, अर्जुन रामपाल, हर्षवर्धन राणे, लव सिंहा, सिंद्धांत कपूर, जैकी श्राप भी नजर आयेंगे.
Total Downloads: 79
मालूम हो की बार्डर के बाद जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्युजी, एलओसी कारगिल ने भी अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी थी. इस वजह से भी लोग गुरमीत की फिल्म देखने को बेताब है. गुरमीत के पिता सीताराम चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की कहानी 1960 के दशक में हुई भारत चीन युद्ध पर आधारित है. उन्होंने बताया कि उनके लिए फक्र की बात है कि उनका पुत्र जेपी दत्ता जैसे निर्देशकों के साथ काम कर रहा है.


इधर नवगछिया के स्थानीय अभिनेता दिलीप आनंद ने कहा कि गुरमीत भैया की फिल्म के लिए वे लोग काफी उत्साहित हैं और वे फिल्म के प्रमोशन में भी लगे हैं. नवगछिया के कलाकार लोकगायक संगीतकार चेतन परदेशी, नरेंद्र गुलशन, दिलीप आनंद, अजेश साहू आदि ने कहा कि वे लोग आज शहर के सिनेमा हॉल में जा कर पहला शो देखेंगे.

