नारायणपुर – प्रखंड के नगरपाडा पुरब पंचायत के वार्ड संख्या नौ के हाकिम टोला भ्रमरपुर में लगभग दो सौ घरों में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पोल सहित अन्य चीज आज तक नहीं पहुंच पाए हैं
Total Downloads: 84
साथ ही लगातार बिजली विभाग की पदाधिकारी व मधुरापुर बाजार एवं भ्रमरपुर बाजार के जरनेटर ऑनर के मिलीभगत से बिजली में कटौती करने के बिरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर इकाई द्वारा बिजली बिभाग के एसडीओ संजीव कुमार से एक शिष्ट मंडल मिलकर आवेदन देकर 10 दिनों के अंदर बिजली को चुस्त-दुरुस्त करने की माँग की अन्यथा एक मई से उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी. मौके पर समाजसेवी नवनीत झा, सौरभ कुमार झुन्ना, संजय झा, मनोहर झा, मंजीत ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.
