नारायणपुर – जे पी काॅलेज परिसर नारायणपुर में पुंजी और साम्प्रदायिकता के गठजोड़ का बढ़ता हमला एवं सामाजिक न्याय की चुनौतियों विषय पर गुरुवार को  गाॅधी विचार मंच के  रंजीत मंडल  की अध्यक्षता में सभा सेमिनार  आयोजित की गई.मौके पर जे एन यू दिल्ली के शोध छात्र मुलायम सिंह यादव, प्रशांत निहाल और बिरेन्द्र कुमार ने सेमिनार को संबोधित किया. वहीं शोध छात्र मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश में वंचित  एकता व दावेदारी को कमजोर करने के लिए साम्प्रदायिक उन्माद पैदा किया जा रहा है

और अंबानी – अडानी की लूटपाट का रास्ता साफ किया जा रहा है .गाय को राजनीतिक एजेंडा बनाया जा रहा है और छात्र नौजवानों- आमजनों के जीवन से जुड़े सवालों को दबाया जा रहा है. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शोध छात्र प्रशांत निहाल ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार भी पिछली मनमोहन सरकार के रास्ते ही और तेजी से बढ़ रही हैं.  शिक्षा – स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च के कई गुणा पूँजीपतायों को छूट दी जा रही है. एक वित्तीय वर्ष में पूँजीपतियो को 5•50 लाख करोड़ छूट दी जा रही है. शोध छात्र वीरेन्द्र ने कहा कि पूँजी वैसे साम्प्रदायिकता का गठजोड़ वंचित समूहों के अधिकारों पर हमला कर रहा है सामाजिक न्याय में कटौती लगातार जारी है . जे एन यू में वंचितों के साथ भेदभाव को खत्म करने के बजाय सीटों में कटौती कर दी गई है .वंचित समूहके छात्रों को जे एन यू जाने से रोका जा रहा है .सेमिनार में मौजूद थे सोशलिस्ट यूवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव गौतम कुमार प्रीतम, न्याय मंच के रिंकू, सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के रणजीत कुमार मंडल काॅलेज के छात्र निकेता, सुमित, पंकज, अजय, टूसी ,मुस्कान, करिश्मा क्षितिज दिलखुश सुशांत सहित सैकड़ों छात्र छात्रा मौजुद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *