नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के तेलडीहा गांव में बिजली मोटर से करेंट लगने से कमलजीत देवी (32) की मौत हो गई जबकि बचाने गए पिता भोगी शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए.मौक पर सुबोध शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल मधुरापुर बाजार पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कमलजीत देवी को मृत घोषित किया.

जबकि जख्मी भोगी शर्मा को खतरे से बाहर बताया.मृतका मायके में पानी भर रही थी जिनकी शादी बेगूसराय के सरंजा गांव में हुई थी. उनको एक वर्ष का पुत्र गोलू माँ की शव के सामने रोते बिलखते परिजन को देख कुछ भी समझने से परे है

इधर मुखिया उमाकांत शर्मा, पंचायत समिति सदस्य फुलेशवर शर्मा, कृष्णदेव शर्मा ने परिजनों को बिजली विभाग के कनीय अभियंता व एसडीओ को दुरभाष पर जानकारी दी व मृत परिवार के परिजनों के लिए मुआवजे की माँग की.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *