नवगछिया : रेल का सफर करने के लिए अब आपको सफर के दौरान हर तरह के टिकट के साथ ही पहचान पत्र साथ रखना जरूरी होगा। एक अप्रैल से रेलवे के नियम में यह बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जानकारी नहीं रहने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।
Total Downloads: 166

रेलवे एक अप्रैल से इस नए नियम को लागू करने का मन बना रही है।रेलवे ने ट्रेन में सफर के दौरान हर तरह के टिकट पर पहचान पत्र को अनिवार्य कर दिया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और सफर के दौरान जुर्माना देना पड़ सकता है। बिना पहचान पत्र के आपको बेटिकट माना जाएगा।

इंदौर-पटना ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने इस बात पर गौर किया कि समान उम्र होने पर काउंटर टिकट की मदद से कोई भी यात्री किसी के नाम से यात्रा कर लेता है, जो सफर कर रहे बाकी यात्रियों की सुरक्षा के लिए सही नहीं है। इसलिए रेलवे का मानना है कि किसी भी श्रेणी के यात्रा टिकट के लिए पहचान पत्र को अनिवार्य किया जाए।
सफर के दौरान आप अपने पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, मतदाता पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे 10 पहचान पत्र मान्य होगे। लेकिन ध्यान देने की बात यह होगी कि इन सबके अलावे और किसी भी पहचान पत्र की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।
