नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी राजद नेता बाहुबली विनोद यादव हत्याकांड में उनकी भाभी सुनीता देवी के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज कर ली गयी है. दर्ज प्राथमिकी में विनोद यादव के चचेरे भाईयों अजीत कुमार, सुमित कुमार उर्फ रुपेश कुमार, राजीव कुमार, रसलपुर गांव के ही सचिन उर्फ सच्चो यादव,
मील टोला नवगछिया निवासी पिंटू सिंह, श्रीपुर निवासी सौरभ कुमार सिंह, नवगछिया के पूर्व प्रमुख पकरा गांव के निवासी मानकेश्वर उर्फ मंटू सिंह, कमांडो राय, गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा निवासी छोटु यादव, रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पंसस पति कुमोदी यादव, रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर निवासी रंगरा चौक प्रखंड प्रमुख पति अरविंद यादव, पकरा गांव के बालकेश्वर सिंह उर्फ बालो सिंह के अलावा तीन अज्ञात को नामजद किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में राजद नेता की भाभी सुनीता देवी ने कहा है कि उनके देवर की हत्या राजनीतिक रंजिश, पुरानी रंजिश के कारण की गयी है.

