क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा बाल भारती स्कूल पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में रक्तदान उत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर के मनाया गया। दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष डीएन यादव, राजीव कांत मिश्रा, नंदनी सरकार, अजय रुंगटा, प्रवीण भगत, कृष्ण कुमार सर्राफ, आनंद प्रकाश, नवगछिया रेलवे जीआरपी थाना प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद, सुभाष वर्मा के द्वारा किया गया।
Total Downloads: 171
जिसमें 94 रक्त दाताओं ने अपना रक्तदान किया रक्तदान उत्सव को लेकर नवगछिया अनुमंडल में लोगों के बीच काफी उत्साह नजर आ रहा था लोगों ने रक्तदान उत्सव को संस्था द्वारा किया जा रहा कार्यक्रम को बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम बताया। इस रक्तदान शिविर में नवगछिया के अलावा भागलपुर नाथनगर कहलगांव एवं आसपास के रक्त दाताओं ने अपना रक्तदान दिया इस रक्तदान शिविर में 15 जोड़ी ने एक साथ अपना रक्तदान जरूरतमंदों के लिए किया।

नवगछिया की संस्था सांवरिया सरकार सेवार्थ बाबा गणिनाथ मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा श्याम भक्त मंडल भागलपुर से बिहारी बंगाली समिति अहसास सेब चैरिटी ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के संयोजक श्रीधर शर्मा, चंद्रगुप्त साह, राजीव गुप्ता, संतोष गुप्ता, विक्रम भुडोलिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, राजेश गुप्ता, केशव पांडे, सूचित गाड़ोदिया, नीरज गुप्ता, काशी गुप्ता, रंजन राय, शिव शक्ति समीर गुप्ता, वरुण बाबुल, सुमित भगत, अनुराग पंसारी, केशव सर्राफ, मुकेश गुप्ता, रवि साह, संदीप चिरानिया और गौरी शंकर सराफ मौजूद थे।
