पटना : सत्र 2018-2020 के लिए राज्य के इंटरमीडिएट शिक्षण संस्थानों में स्पॉट एडमिशन के के लिए संस्थान द्वारा शुक्रवार (28 सितंबर) को चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की जायेगी. साथ ही स्पॉट एडमिशन आरंभ होगा, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है. बिहार बोर्ड के निर्देश के अनुसार स्पॉट एडमिशन के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से 22 से 25 सितंबर के बीच आवेदन लिया गया था.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
स्पॉट एडमिशन के तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चयन सूची में चयनित होने के बाद किसी संस्थान में नामांकन ले चुके तथा ओएफएसएस के माध्यम से आवेदन नहीं कर पानेवाले दोनों तरह के विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान की गयी है. ताकि वे अपने पसंदीदा शिक्षण संस्थान में दाखिला ले सकें.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

