सभी ट्रेनों का परिचालन रविवार से शुरू हो जाएगा। सभी ट्रेनें पुराने रूट से जाएगी। 20 सितम्बर के बाद पहली ट्रेन विक्रमशिला एक्सप्रेस को जमालपुर-पटना होकर चलाया गया। रविवार को विक्रमशिला 15 घंटे 15 मिनट विलंब से भागलपुर से खुली।
Total Downloads: 337
शनिवार को दिन में 12.25 बजे आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 30 घंटे से अधिक विलंब से भागलपुर पहुंची। इसके चलते ट्रेन को दिन में 11.15 बजे की जगह रात 2.30 बजे भागलपुर से रवाना किया गया। ट्रेन के काफी विलंब से खुलने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को भी इस ट्रेन के विलंब से खुलने की संभावना है।
जमालपुर में एनआई वर्क के चलते 20 सितम्बर से अधिकांश ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। कुछ ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया था। विक्रमशिला और दादर एक्सप्रेस को साहेबगंज-आसनसोल होकर चलाया गया। सूरत और अजमेरशरीफ को बांका-झाझा होकर चलाया गया।

भागलपुर-अमरनाथ एक्सप्रेस गोरखपुर तक चली। ब्रह्मपुत्र मेल और फरक्का एक्सप्रेस को कटिहार होकर चलाया गया। बांका-राजेन्द्रनगर और साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी को धरहरा और दशरथपुर स्टेशन से चलाया गया। इस दौरान भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी,गरीब रथ,मालदा-नई दिल्ली एक्सप्रेस,गया-हावड़ा एक्सप्रेस सहित कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया था।

28 सितम्बर से छह ट्रेनों का परिचालन जमालपुर और किऊल तक शुरू किया गया है। स्टेशन अधीक्षक औंकार प्रसाद ने बताया कि रविवार से निर्धारित समय से सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

