default.aspx

Whatsapp group Join

नवगछिया : कदवा दियारा पंचायत के प्रतापनगर कदवा निवासी  अरविंद सिंह का चार, श्रवण सिंह का एक, परमानंद मिस्त्री का एक, सुधीर राय का चार व रतन भगत का एक उधर गोला टोला कदवा में जवाहर मंडल के यहाँ से दो बकरियों की चोरी बुधवार की रात करीब 12:30 बजे बेलोरो सवार अज्ञात अपराधियों ने कर ली। जिससे बकरी पालक चिंतित है। ग्रामीण श्रवण सिंह ने बताया देर रात को मैं दरवाजे पर सोया था। सफेद बेलोरो को देख मुझे लगा कदवा ओपी पुलिस गश्ती में है, यही सोचकर ध्यान नहीं दिया। कुछ हीं देर बाद जगा तो देखा बकरी गायब थी। फिर पूरे गांव में बकरी चोरी के शोर होने लगा। उक्त बातों की जानकारी पूर्व मुखिया नरेश सिंह ने दी। इस बावत ग्रामीणों ने कदवा ओपी थाने में आवेदन दिया है।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet