नवगछिया: नवगछिया आदर्श थाना के पास मंगलवार की देर रात नवगछिया बाजार से सामान लेकर साइकिल पर सामान लेकर गोपालपुर थाना क्षेत्र के डीमहा गांव जा रहे अखिलेश दास को नवगछिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया.

जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित को उठा कर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. वहीं मोटरसाइकिल चालक भागने में सफल रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *