नवगछिया: नवगछिया थाना के समीप बुधवार को वाहन जांच के दौरान नवगछिया बाजार से भवानीपुर जाने के क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने जैसे ही हाथ देकर रोका. उसमें मौजूद मोटरसाइकिल चालक भवानीपुर निवासी राहुल कुमार से पुलिस द्वारा गाड़ी का लाइसेंस मांगने पर वह अचानक बेहोश होकर गिर गया. बेहोशी की हालत में मौके पर मौजूद पदाधिकारी बी के पाठक एएसआई ने तुरंत युवक को अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां उसकी हालत सही बताई गई.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
मगर फाइन के डर से वह बेहोश पड़ा रहा. काफी देर बाद जब पुलिस ने उसे अपनी गाड़ी ले जाने को कहा तो उसके मित्रों द्वारा उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर घर चले गए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

