बिहपुर : लत्तीपुर उत्तर पंचायत में सोमवार की रात अपराधियों की गोलियों से घायल हुए पंचायत की मुखिया अनीता देवी के पिता अर्जुन ततमा की हालत नाजुक है. उनका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है. ततमा की पीठ में लगी गोली डाॅक्टर ने निकाल दी है. गोली लगने से दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गये हैं. आंख और सिर में भी गंभीर जख्म हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

20 दिन पहले आरोपितों ने किसानों से मांगी थी रंगदारी
मुखिया और ग्रामीणों ने बुधवार को बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले नामजद आरोपितों में से कई ने करीब 20 दिन पहले ही खरीक थानाक्षेत्र के लोदीपुर गंगा दियारा में किसानों से खेती करने के एवज में और अपनी ही जमीन से मिट्टी काटने के एवज में रंगदारी की मांग की थी. इसकी प्राथमिकी खरीक थाना में दर्ज करायी गयी थी.

आरोपितों ने पूर्व पंसस सह मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव से फोन पर दस लाख की रंगदारी भी मांगी थी. हालांकि आरोपित पक्ष की ओर से भी उसी दिन प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने उस मामले में कार्रवाई की होती और आरोपितों को गिरफ्तार किया होता तो शायद यह घटना नहीं होती.

अपराधियों ने 21 जनवरी को मजदूरों को पीटा था : जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को दिन में मुखिया प्रतिनिधि के खेत में पटवन करने गये मजदूरों के साथ अपराधियों ने मारपीट की और पटवन करने से रोक दिया. मुखिया अनीता देवी ने कहा कि आरोपितों के आतंक से उनके परिवार के लोग भय के साये में रह रहे हैं. मुखिया अनीता देवी ने अपने पिता को गोली मारने के मामले में 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी बिहपुर थाने में दर्ज करायी है.

कहते हैं थानाध्यक्ष
बिहपुर के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

मारपीट व गोलीबारी मामले में प्राथमिकी : लत्तीपुर में मंगलवार को पुरानी अदावत में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी के मामले में दोनो पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष के रंजय ठाकुर ने गौरीपुर के कोकिल चौधरी, भिखारी चौधरी, लोचन चौधरी, कोमल देवी व कोकिल की पत्नी को और दूसरे पक्ष की ओर से कोकिल चौधरी की पत्नी सुमन देवी ने मुत्युंजय ठाकुर व रंजय ठाकुर को नामजद किया है. बता दें मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा चलायी गयी गोली से लत्तीपुर का मृत्युंजय ठाकुर जख्मी हो गया था.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet