भागलपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2018-19 के लिए 12वीं इंग्लिश कोर विषय के प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया है। फीडबैक और पाठ्यक्रम विशेषज्ञों की समिति की बैठक में बदलाव पर मुहर लगा दी गई है। अब तक इंग्लिश कोर विषय में कुल 40 प्रश्न पूछे जाते थे। अब इनकी संख्या 35 होगी। नए पेपर में सेक्शन ए में सिर्फ दो पैसेज पूछे जाएंगे, पहले तीन पूछे जाते थे। पैसेज 1100 से 1200 तथा 400-500 शब्दों का होता था। अब सिर्फ दो पैसेज 800-900 शब्दों के पूछे जाएंगे, इसी आधार पर छात्रों को जवाब देना है।

इसके अलावा टाइपोलॉजी में भी बदलाव किया गया है। अब एक-एक अंक के पांच बहुविकल्प वाले वस्तुनिष्ठ प्रश्न, नौ अति लघुउत्तरीय प्रश्न होंगे। जिसमें तीन वोकबलरी से, तथा 2-2 अंक के 3 अन्य प्रश्न होंगे। इसी सेक्शन में पैसेज दो में 5 -5 अंकों के दो प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे। सीबीएसई ने वेबसाइट पर नए प्रश्नपत्र का मॉडल तथा मार्किंग स्कीम भी छात्रों तथा शिक्षकों की सुविधा के लिए अपलोड कर दी है।

पहले एक-एक अंक के 6 मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाते थे, इसके अलावा 16 अति लघुउत्तरीय, एक लघु उत्तरीय 3 अंक के तथा एक दीर्घ उत्तरीय 5 अंक के प्रश्न पूछे जाते थे। सेक्शन में पहले 30 अंकों के 24 प्रश्न होते थे, अब 30 अंकों के सिर्फ 19 प्रश्न ही पूछे जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *