नारायणपुर – भवानीपुर थाना परिसर में रविवार को चैती दुर्गापूजा व रामनवमी के अवसर पर  दशरथ वयायामशाला सहित अन्य  जीम सेंटर से जुलूस निकालने को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष सुदिन राम व बीडीओ सतेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ.

बैठक में महवागढ आशाटोल एवं नगरपाडा में दुर्गा प्रतिमा के  विसर्जन दौरान व मेले के दौरान  शराबियों व शरारती तत्वों के विरुद्ध सादे लिबास में निगरानी  करेगी साथ ही रामनवमी के जुलूस बुद्धिजीवी वर्ग को बलाहा  नारायणपुर व मधुरापुर बाजार में  जुलूस भ्रमण एवं बापू द्वार चौक पर  अखारा व युवाओं के करतब दिखाने के  दौरान सहयोग करने को कहा गया वहीं मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से  आपसी  सोहादॆ  व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव,  मुखिया ईशो यादव, मुखिया नरेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि बैरिष्टर सिंह, मुखिया सुनील पासवान,उपमुखिया मो मुन्ना, बिजय पोद्दार, अमरेंद्र कुमार उर्फ बाबुसाहब यादव, शकील अहमद, इरशाद अली, गोपाल चौधरी , बदरूल हक सहित नगरपाडा, आशाटोल, मधुरापुर बाजार से बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *