नारायणपुर – प्रखंड के शक्ति पीठ महवागढ आशाटोल चैती दुर्गा मंदिर  व नगरपारा वैष्णवी दुर्गा मंदिर में सप्तमी पूजा अर्चना में मैया का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी .सोमवार की सुबह से ही  पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाट से पूरे प्रखंड का माहौल भक्ति मय हो गया .

पंडित शंभु ठाकुर ने बताया कि सप्तमी की रात्रि में पट खुलते ही मैया जगरणा हुआ. मंगलवार को मैया को महिला श्रद्धालुओं द्वारा खोइछा भरा जाएगा.मेला मालिक मणिक पहलवान व नगरपारा के मेला समिति अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि बैरिष्टर सिंह  ने बताया कि मंगलवार, बुधवार व गुरूवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है .शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन होगा .बुधवार से दो दिवसीय महवागढ में महिला बाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन होगा .आयोजन समिति के सदस्य भवेश शर्मा, पिंकु शर्मा, दिलीप शर्मा, उदय शर्मा, महराज शर्मा, पूर्व मुखिया संजय शर्मा, कोकन शर्मा, विन्देश्वरी शर्मा सहित अन्य की सराहनीय भूमिका है .मेला को लेकर नगरपारा व महवागढ में भवानीपुर पुलिस की गश्ती लगातार जारी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *