अश्विनी चौबे सहित भाजपा का अन्य कार्यकर्ताओं ने लिया आशीर्वाद
Total Downloads: 378

नवगछिया: नवगछिया दिल्ली से इलाज करवाकर स्वस्थ होकर लौटे हरिनंदन बाबा का नवगछिया स्टेशन पर भाजपा के मंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा जिलाद्यक्ष बिनोद कुमार मंडल समेत कई कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया.

भाजपा जिलाद्यक्ष बिनोद मंडल ने बताया कि पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे बिहपुर विधानसभा में बूथ स्तरीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में आये थे. वहीं माननीय मंत्री मकनपुर चोक के पास भाजपा कार्यकर्ता बिपिन चौधरी के आवास पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि नवगछिया में अपराधियों के रहमोकरम पर यहाँ के लोग जी रहे हैं. यहाँ पुलिसिंग नाम की कोई चीज नहीं है. मौके पर जिलाद्यक्ष बिनोद मंडल ने कहा की पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं. इस मौके पर भाजपा जिलाद्यक्ष बिनोद मंडल,अजय सिंह, बिपुल कुमार, कौशल किशोर चौधरी, दीपक यादव पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

