नवगछिया : बैशाख की एकादशी के शुभ अवसर पर भव्य श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ और श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन 06 मई दिन शनिवार को घाट ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ और श्री श्याम भजन और ज्योत का आयोजन किया गया. जिसमे नवगछिया और आस पास की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष अखंड पाठ में भाग लिए. जिसका आयोजन सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा किया गया.

श्रीश्याम अखंड ज्योति पाठ प्रबक्ता दरभंगा से आये हुए श्री तरुण मरोडिया द्वारा किया गया. पाठ सुबह 9 .00 बजे से संध्या 5.00बजे तक हुआ. साथ ही संध्या 6.00 बजे से कोलकाता से आये हुए सूरज शर्मा द्वारा श्याम भजनों की गंगा में भक्तों को डुबकी लगाई. बिगड़ी बनाने वाले श्याम हमारा…. जैसे भजनों से भक्तों द्वारा बाबा श्याम को अर्ज लगाई. देर रात तक लोग बिना ढोल मृदंग के भी मस्ती में आनंदित होते दिखे जिसमे महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी. भव्य बाबा का श्रृंगार से एवं इत्र की खुशबू से पूरा वातावरण महक रहा था. छप्पन भोग के साथ भगवान श्याम बाबा को भोग लगाया गया.  मंदिर प्रांगण में ही व्रत किये हुए भक्तों के लिए फलाहार एवं अन्य भक्तों के लिए श्याम बाबा को प्रिय खीर, चूरमा, पूड़ी आदि की व्यवस्था थी. आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से राहुल यादुका, शिवम् सर्राफ, रोहित गुप्ता, पिंटू यादुका संदीप यादुका, सलील कसेरा, रंजीत, गौरव यदुका, मयूर केजरीवाल, राज चौधरी, काशीनाथ, विष्णु गुप्ता, राहुल गुप्ता के अलावे अन्य सभी ने अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं | सभी कार्यकर्ता मुस्तैदी से आने वाले भक्तों को शांतिपूर्वक पंडाल में बैठा रहे है और आयोज की देख रेख में जुटे हुए हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *