नवगछिया : नवगछिया प्रखंड अंतर्गत तेतरी गाँव में छठ पर्व को लेकर सीनियर सिटीज़न एसोसियन के बैनर तले वरिष्ठ नागरिकों का मिलन समारोह का आयोजन किया गया एसोसियन के महासचिव परमेश्वर झा की अगुवाई में किया गया है. तेतरी उतर पूरब टोला स्थित कार्यालय में सोमवार को आयोजित कर एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामना दिया और पर्व को लेकर सामाजिक समरसता का प्रतीक है. तथा आस साफ सफाई करने के प्रति संवेदनशील होने की प्रेरणा देता है. छठ महापर्व को शांति पूर्ण कराने को लेकर पुलिस प्रशासन को भी धन्यवाद के पात्र हैं. इस मौके पर नरेश प्रसाद सिंह, सुरेंद्र झा, शंकर प्रसाद चौधरी, सत्येन्द्र झा, इन्द्रदेव प्रसाद गुप्ता, विभाष चन्द्र झा, नरेश झा, रामानन्द झा व अन्य लोग शामिल थे.
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

