
नवगछिया: कोसी शिक्षक स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ नीतेश कुमार यादव ने प्रो जगदीश चंद्रा द्वारा दिए गए वक्तव्य को हास्यास्पद बताया है। डॉ नीतेश ने कहा कि छुट्टी के दिनों में स्कूल और कॉलेज बन्द रहने के बाबजूद जगदीश जी कोसी स्नातक क्षेत्र का भ्रमण कैसे कर लिए। डॉ नीतेश ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जगदीश जी की दिमागी स्थिति ठीक नही है अगर दोबारा वर्त्तमान कोसी स्नातक एमएलसी एन के यादव का विरोध किया गया तो भाजपा इसे बर्दास्त नही करेगी। डा नितेश ने दावा किया है कि जगदीश चंद्रा द्वारा नवगछिया. कॉम पर न्यूज़ दिया गया जिसमें जगदीश चंद्रा छुट्टी के दिनों में स्नातक एमएलसी का चुनाव प्रचार करने आये हुए थे ये हजम होने वाली बात नहीं है.

