दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता युवा नेता संजीव कुमार सिंह ने नोट बंदी व अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए पीएम को पत्र लिख है। प्रस्तुत है संजीव कुमार सिंह द्वारा लिखा गया पत्र……

images6

आदरणीय प्रधान मंत्री जी,ऐसा क्यों..?

1. आपकी पार्टी 23 जनवरी 2014 को कांग्रेस द्वारा करेंसी बदलने का पुरजोर विरोध करती हैं..और .. आप 8 नवम्बर 2016 को खुद करेंसी बदल डालते हैं !!

2. आपकी पार्टी 2013 में 45 रु किलो तूर दाल बिकने पर पूरे देश में मंहगाई का विरोध करती है।और .. आपके शासन में तूर दाल 180 से 200 रु किलो बिकती है !!

3. आपकी पार्टी गोवंश हत्या का विरोध करती है।और ..आपके सत्ता में आते ही भारत बीफ एक्सपोर्ट में दुनियां का नं-1देश बन जाता है !!

4. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जब विदेश में नवाज़ शरीफ से हाथ मिलाते थे तो आप उन्हें गंवार महिला कहते थे ।और.. आप खुद बिन बुलाये नवाजशरीफ के जन्म दिन पर केक व बिरयानी खाने पाकिस्तान पहुँच जाते हैं !!

5- 2004 से 2014 के बीच आपकी पार्टी रेल किराये में 1रु भी बढाने पर उसके विरोध में रेल का चक्का जाम करती थी।और ..आपने सत्ता में आते ही दो साल में रेल किराया लगभग 70% बढ़ा दिया !!

6-आपकी पार्टी ने 2004 से 2014 के बीच FDI, GST, AADHAR, MNREGA, कोयला खान नीलामी आदि का विरोध किया।और.. खुद सत्ता पाते ही आप उन्ही सारी योजनाओं का गुणगान कर रहे है !!

7. निर्भया के समय एक बलात्कार के लिए आपकी पार्टी 3 महीने तक आन्दोलन करती है ।और .. बीजेपी शासन में मध्य प्रदेश में प्रतिदिन 12 एवं दिल्ली में प्रतिदिन औसतन 9 बलात्कार होने पर आपके कान में जूतक नहीं रेंगती !!

8. कांग्रेस सरकार ने 125 से 150 डालर प्रति बैरल मेंअंतर्राष्ट्रीय बाज़ार से कच्चा तेल खरीद कर 70 से 75 रु लीटर पेट्रोल बेचा गया, तब बीजेपी उसके विरोध में बैलगाड़ी मार्च निकलती थी।और .. अब आपके शासन में 40 से 50 डालर प्रति बैरल में कच्चा तेल खरीद कर आप 70 रु में पेट्रोल बेच रहे हो !!

9. आपकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण भ्रष्टाचार का रुपया लेते नंगे हाथ पकडे जाते हैं फिर भी आप और आपकी पार्टी ईमानदार है।और .. आप कांग्रेस के 60 साल के शासन को भ्रष्ट कहते हो !!

10. आपके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के राज़ में व्यापम एवं खान घोटाला, वसुंधरा राजे का ललित मोदी घोटाला, रमण सिंह का 35000 करोड़ रु. का अन्न वितरण घोटाला होता है और आप अपने मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा तक नहीं मांगते न एक शब्द बोलते हैं।और .. कांग्रेस शासन में हर दुसरे दिन किसी न किसी काईस्तीफा माँगने खड़े हो जाते थे !!

11. भक्त कहते हैं कि आप प्रतिदिन 16 घंटे काम करते हैं।और … ढाई साल में आपने देश का क्या विकास किया यह कहीं नज़र नहीं आता !!

12. आपने 100 दिन में सारा काला धन विदेश से लाने का वादा किया था।और .. 900 दिन में कोई काला धन विदेश से नहीं ला पाये !!

13. आपने किसानो को उनके उत्पादन खर्च पर 50 % लाभ देने का वचन दिया था।और .. पिछले ढाई साल में किसानों के उत्पाद का सरकारी खरीद रेट 1 रु भी नहीं बढाया !!

14.आपने एक भारतीय जवान के सर के बदले 10 पाकिस्तानी सर लाने का वादा किया था ।और .. पिछले ढाई साल में 1 के बदले आधा पाकिस्तानी सिर भी नहीं ला पाए!!

15. आपकी पार्टी भारतीय संस्कृति और संस्कार की बात करती है।और ..आपकी पार्टी के कार्यकर्ता, मंत्री और भक्त माँ -बहन की गालियों के बिना अपना एक वाक्य पूरा नहीं करते!!

16. कांग्रेस शासन में चने का बेसन 70 रु किलो था तब बीजेपी कार्यकर्ता थाली बजाओ आन्दोलन करते थे।और .. अब हम चने का बेसन 200 रु किलो खरीद रहे हैं!!

17. आपकी पार्टी कांग्रेस द्वारा सर्विस टैक्स लगाने का विरोध करती थी।और .. आपने कुर्सी पर बैठते ही सर्विस टैक्स 2.5% बढा दिया!!

क्यों मोदीजी आखिर ऐसा क्यों ?

संजीव कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी
अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *