IMG_20160807_0502

ढोलबज्जा : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार तीनों पंचायत कदवा दियाराए खैरपुर कदवा व ढोलबज्जा के प्रत्येक गांवों में सीपीआई के द्वारा  राज्य सरकार से कई प्रकार के मांग को लेकर मार्च किया. जानकारी दी गयी कि सीपीआई का राज्य स्तरीय प्रोग्राम चल रहा हैए जो 2 अगस्त से लेकर 9 तक चलेगा. रैली में उपस्थित राज्य परिषद के सदस्य कामरेड सीताराम राय, किसान सभा के राज्य परिषद एवं जिला संयोजक निरंजन प्रसाद, जिला कार्यकारणी के सदस्य का सुदामा प्रसाद, सहायक सचिव अभिमन्यु मंडल, पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश राय, कदवा दियारा के भूतपूर्व सरपंच योगेन्द्र शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षा बचाओ, देश बचाओ, आरक्षण बचाओ, राष्ट्रपति हो या चापरासी किसी का संतान. सबको शिक्षा एक समान आदि नारे लगाये. कामरेडों ने डूबे हुए फसल का क्षतिपूर्ति अविलंब मुहैया कराने की माग को लेकर जिला पदाधिकारी के समक्ष 9 अगस्त को धरना प्रदर्शन करने की भी जानकारी दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *