नवगछिया : खरीक प्रखंड के बहत्तरा उच्च विद्यालय मैदान में चल रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूनामेंट में गरुवार को पहला क्वाटर फाइनल मैच अल्फते भागलपुर व आदमपुर भागलपुर के बीच खेला गया. अल्फते भागलपुर टीम ने टॉस जीतकर आदमपुर की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. आदमपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवर में 295 रन बनाया.
Total Downloads: 298
आदमपुर टीम के विक्की ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 55 गेंद पर 25 छके 8 चौके लगा कर 189 रन की पारी खेला. जबाब में बल्लेबाजी के लिए अल्फते भागलपुर टीम ने 297 रन बना कर अपना जीत दर्ज की.

टीम के अब्बु 49 गेंद पर 15 छके 10 चौके लगा कर 144 रन की नवाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. अब्बु को मैन ऑफ द मैच दिया गया. मौके पर पंकज कुमार , मुकेश कुमार मंडल, रिकेश कुमार, संजीव कुमार, मिथलेश , हीरा भाई, मोती लाल एव ग्रामीण मौजूद थे.

