जीआरपी ने शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत एक वकील को प्लेटफार्म पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुद को हाईकोर्ट का वकील बताया और जीअारपी को अंजाम भुगतने की धमकी भी दे डाली। वकील की पहचान बांका के बेलहर के जदनीचक निवासी अमरेंद्र कुमार झा के रूप में की गई। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि अमरेंद्र शराब के नशे में प्लेटफार्म पर हंगामा कर रहा था। प्लेटफार्म पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की जब उस पर नजर गई तो उसे पकड़कर थाना लाया गया। लेकिन यहां भी उसने खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर जीआरपी कर्मियों से ही उलझ गया और धमकी दे डाला। ब्रेथ एनालाइजर से अमरेंद्र की जांच की गई। जिसमें अल्कोहल पाया गया। नशा टूटने के बाद अमरेंद्र ने बताया कि वह साहेबगंज से शराब पीकर लौट रहा था। उस पर केस दर्ज कर विशेष उत्पाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इंटरसिटी से तीन बोतल शराब के साथ पकड़ाया

भागलपुर | मालदा-पटना इंटरसिटी से जीआरपी ने शनिवार देर रात एक युवक को तीन बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। युवक की पहचान साहेबगंज निवासी अजित कुमार यादव के रूप में की गई। युवक ने भी शराब पी रखी थी। जीआरपी ने उसपर तीन व्हिस्की रखने और शराबखोरी के आरोप में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। एक अन्य जानकारी में जीआरपी ने अलीगंज निवासी हीरू मियां उर्फ हीरूआ को भी मोबाइल चोरी के पुराने मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हीरूअा ने स्वीकार किया कि उसने पहले एक मोबाइल चुराया था। जिसे उसके बहनोई ने दुमका में किसी को बेच दिया है।

इशाकचक पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

भागलपुर | इशाकचक पुलिस शराब बेचने के केस का फरार आरोपी प्रकाश राय को गिरफ्तार किया है। वह भीखनपुर दो नंबर गुमटी का रहने वाला है। वहीं इशाकचक पासी टोला निवासी वारंटी रंजीत चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

38 बोतल विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

जोगसर थाने की पुलिस ने रविवार को डीईओ ऑफिस के पीछे झाड़ियों में एक पुराने शौचालय से 38 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए प्रशांत कुमार आदमपुर घाट रोड का रहने वाला है जबकि पिंटू सिंह आदमपुर चौक का। दोनों उक्त पुराने खंडहरनुमा शौचालय में विदेशी शराब की खेप छिपा कर वहां से उसे बेच रहे थे। जोगसर थानेदार राजनंदन कुमार को इसकी गुप्त सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 38 बोतल रॉयल स्टैग कंपनी की शराब बरामद हुआ। इस सिलसिले में जोगसर पुलिस ने अपने बयान पर उत्पाद अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।

चलता-फिरता बार चलाते थे धीरज व संदीप, राह चलते बेचते थे शराब

रोको-टोको अभियान के दौरान देर रात स्टेशन चौक के पास गिरफ्तार धीरज कुमार (हरना, सजौर) और संदीप कुमार (किरणपुर, सजौर) ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की जांच में आया है कि ये लोग स्टेशन चौक के आसपास चलता-फिरता बार चलाते थे। राह चलते लोगों को ग्लास में भर कर शराब की पैग बेचते थे। पुलिस ने दोनों के पास से आधा बोतल विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये एक पैग शराब की कीमत 50 रुपए लेते थे। ये लोग स्टेशन चौक के आसपास घूमते रहते थे। जो शराब मांगने थे, उसे डिस्पोजल ग्लास में देकर वहां से हट जाते थे।

बरामद हुई थी आधी बोतल शराब

रविवार रात को भी कई लोगों को ये लोग शराब की पैग बेच चुके थे। इस कारण दोनों के पास से आधी बोतल शराब बरामद हुई है। इनलोगों पर पुलिस को शक नहीं होता था क्योंकि ये लोग किसी भी जगह स्थिर नहीं रहते थे। तातारपुर थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि दोनों ने बचते के लिए पुलिस को बताया कि स्टेशन चौक के पास से एक बारात गुजर रही थी। एक बाराती के हाथ से आधी शराब वाली बोतल गिर गई तो हमलोगों ने उठा लिया। पुलिस ने पूछा कि सड़क पर शीशे का बोतल गिरेगा तो फूटेगा नहीं, इस पर दोनों ने चुप्पी साध ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *