गोपालपुर : सीएस विजय कुमार ने मंगलवार की दोपहर को रंगरा पीएचसी व शाम को गोपालपुर पीएचसी का निरीक्षण किया. सीएस ने प्रसव कक्ष व अन्य विभागों का निरीक्षण करने बाद प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि दोनों पीएचसी के लेखापालों को शनिवार तक आशा व आशा फेसिलेटरों व प्रसूताओं, बंध्याकरण रोगियों, पोलियो व कुष्ट रोगियों के बकाया राशि का भुगतान हर हाल में करने का निर्देश दिया .
Total Downloads: 107
उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भाव से रोगियों की सेवा करने को कहा.उन्होंने कहा कि रोगी डॉक्टर के लिये भगवान है.सीएस विजय कुमार ने पीएचसी में भर्ती मरीजों को खान-पान व साफ -सफाई में गुणवत्ता बनाये रखने का निर्देश दिया .प्रतिदिन रोगियों के बेड पर चादर बदलने को कहा.सीएस विजय कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों की कमी के बारे में बताया कि पूरे जिले में चिकित्सकों व कर्मियों का अभाव है.

अतएव मिलजुल कर कार्य कर लोगों की सेवा करें.एसीएमओ डा रामचन्द्र प्रसाद ने इस्माईलपुर पीएचसी का निरीक्षण किया .बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार के भागलपुर आगमन की तिथि तय होने पर अधिकारियों का प्रखंड मुख्यालयों पर पहुँचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है.

